कपूरथला जेल में कैद से नशीला पदार्थ बरामद:जूतों में छिपाकर लाया था, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
कपूरथला जिले की मॉडर्न जेल में एक कैदी को जूतों में छिपाकर नशीला पदार्थ लाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। जेल स्टाफ ने तलाशी के दौरान उसके पास से 45.10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर 1:15 बजे जेल की ड्योढ़ी में रूटीन तलाशी चल रही थी। इसी दौरान कैदी सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनू, निवासी छन्ना शेर सिंह, जिला कपूरथला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जूते में मिला नशे का पदार्थ तलाशी के दौरान, आरोपी के पहने हुए जूतों में दो काली टेप के रोल के अंदर लिपटा एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला। लिफाफा खोलने पर उसमें से 45.10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद आरोपी कैदी को तुरंत मौके पर ही पकड़ लिया गया। मामले की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link

