Gujarat Student Slaps Teacher | Class 12 Student Attack
अहमदाबाद16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
CCTV फुटेज में दिखा कि छात्र ने टीचर को धक्का भी दिया, जिससे वह टेबल के पास गिरते-गिरते बची।
गुजरात के पंचमहल जिले में 12वीं के एक छात्र ने महिला टीचर को क्लासरूम में थप्पड़ मार दिया। घटना 24 जनवरी को शेरा कस्बे के एस.जे. डेव हाई स्कूल में हुई। मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और 3 फरवरी को FIR दर्ज की गई।
पुलिस के मुताबिक, छात्र 12वीं की दूसरी प्रीलिम परीक्षा के लिए देर से पहुंचा था। महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी की वजह पूछी, तो छात्र भड़क गया। उसने कहा, “घर में मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, आप कौन होती हैं सवाल करने वाली।”
घटना के बाद अन्य स्टूडेंट्स ने परीक्षा खत्म की।
थप्पड़ मारने के बाद टीचर को धक्का दिया
CCTV फुटेज में दिखा कि क्लासरूम में स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे थे। सभी आरोपी छात्र आया। गेट पर टीचर से उसकी बहस हुई। इसके बाद उसने महिला टीचर के गाल पर थप्पड़ मारा और जोर से धक्का दे दिया। इतने देर में दूसरे स्टूडेंट्स डेस्क से उठकर आ गए।
इसके बाद आरोपी भाग गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। पुलिस ने बताया कि उसी दिन आरोपी छात्र के पिता ने टीचर और स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल से माफी मांगी थी।
15–20 लोगों के साथ स्कूल आकर धमकी देने का आरोप
हालांकि, 27 जनवरी को छात्र अपने पिता और 15–20 अन्य लोगों के साथ दोबारा स्कूल पहुंचा। आरोप है कि उसने टीचर को धमकाया और कहा- तुम शहर में अकेली रहती हो, देख लेंगे। पुलिस के अनुसार, छात्र का दावा है कि वह अपने साथियों के साथ टीचर और स्कूल स्टाफ से माफी मांगने गया था।
पुलिस इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी ने बताया कि घटना की कड़ी समझने के लिए पुलिस ने पूरे मामले का रिकंस्ट्रक्शन किया। आरोपी 18 साल का छात्र मोहम्मद खान अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां शुक्रवार को उसे जमानत मिल गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
—————————
गुजरात की यह खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या, क्लासमेट ने पेपर कटर से हमला किया
गुजरात के अहमदाबाद में 19 अगस्त, 2025 को 10वीं के एक छात्र ने क्लासमेट की पेपर कटर मारकर हत्या कर दी थी। इन स्टूडेंट्स के बीच भी कुछ दिनों पहले मामूली सी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी छात्र ने छुट्टी होते ही छात्र नयन सिंधी पर बॉक्स कटर से हमला कर दिया। ज्यादा खून बह जाने के चलते नयन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

