स्पा सेंटर की आढ़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:रायगढ़ में थ्री स्टार होटल की 7वीं मंजिल में पुलिस का छापा, संचालक और होटल मैनेजर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस सेक्स रैकेट पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां सोमवार की रात में पुलिस ने शहर के थ्री स्टार ट्रिनटी होटल के 7वीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में दबिश दी। स्पा सेंटर की आढ़ में देह व्यापार चल रहा था। ऐसे में पुलिस को यहां 3 युवतियां संदिग्ध हालत में मिली और आपत्तिजनक समान बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने स्पा का संचालक व होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को पुलिस को ट्रिनटी होटल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद पुलिस ने प्लान के तहत एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा। कुछ देर बाद पाइंटर से पुलिस को जैसे ही संकेत मिला। पुलिस ने होटल में छापा मारा। होटल के सातवीं मंजिल में संचालित होने वाले स्पा सेंटर के अलग-अलग तीन कमरों में तीन युवतियां मिली। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों की मदद से कमरों की तालाशी ली गई। जहां आपत्तिजनत सामाग्री बरामद की गई। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक विनयकांत बरगट 43 साल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ग्राहको को आकर्षित करने और अवैध कमाई के लिए ग्राहको को लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी।
मोबइल व स्पा सेंटर के दस्तावेज जब्त
जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह 48 साल को भी हिरासत में लेकर थाना ले आयी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल पुलिस पांइटर द्वारा किए गए कैश 6,000 रुपये, स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा (वर्ष 2024 से) जप्त किया है।
संचालक दुर्ग जिले का रहने वाला
बताया जा रहा है कि स्पा संचालक विनयकांत बरगट दुर्ग जिला के जोन 2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी संचालक व होटल मैनेजर के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

