पलवल में एक्सीडेंट में दामाद की मौत:ससुर गंभीर रूप से घायल; साले की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे
पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर मितरोल गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दामाद की मौत हो गई। इस हादसे में उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब वे फरीदाबाद से शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के पिता प्रेमसिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रेमसिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा योगेश कुमार अपने ससुर चरण सिंह के साथ अपने साले की शादी के कार्ड फरीदाबाद में रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने गया था। मृतक योगेश मथुरा (यूपी) के अडीग गांव का निवासी था। शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे कार्ड बांटने के बाद जब दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-19 पर मितरोल गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के ससुर की हालत नाजुक राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके ससुर चरण सिंह का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी मुंडकटी थाना प्रभारी ASI संजय कुमार के अनुसार, पुलिस ने योगेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Source link

