बहादुरगढ़ में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप:डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कराई FIR, अपेंडिक्स का किया था इलाज

बहादुरगढ़ में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप:डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कराई FIR, अपेंडिक्स का किया था इलाज




झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर के एक नीजि अस्पताल में एक पूर्व सैनिक के ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज की शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव बादली निवासी सुरेन्द्र सिंह (सेवानिवृत्त हवलदार, भारतीय सेना) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जनवरी 2026 को पेट दर्द होने पर वह ईसीएचएस डिस्पेंसरी झज्जर गए थे, जहां से उन्हें रेफर किया गया। इसके बाद वह 24 जनवरी को एक नीजि अस्पताल, बहादुरगढ़ में भर्ती हुए। अपेंडिक्स की समस्या बताकर किया ऑपरेशन अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें अपेंडिक्स की समस्या बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। शिकायत के मुताबिक 27 जनवरी को उनका ऑपरेशन किया गया और बाद में उन्हें वार्ड के कमरा नंबर 104 में शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बावजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। सीटी स्कैन से पता चला पेट में कुछ छूटा 10 फरवरी को हालत ज्यादा खराब होने पर सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कथित रूप से ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई सामान छूट जाने की बात सामने आई। इसके बाद दोबारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई। सुरेन्द्र सिंह ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कारण उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया। उन्हें और उनके परिजनों को मानसिक आघात पहुंचा। उन्होंने उपचार से संबंधित बिल और जांच रिपोर्टों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना शहर बहादुरगढ़ में 10 फरवरी 2026 को अभियोग संख्या 34 के तहत धारा 125(ए), 125(बी) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!