भागलपुर में वार्ड सदस्य के पति पर जानलेवा हमला:बेटी के सामने अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मायागंज में एडमिट; पुरानी रंजिश में वारदात

भागलपुर में वार्ड सदस्य के पति पर जानलेवा हमला:बेटी के सामने अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मायागंज में एडमिट; पुरानी रंजिश में वारदात




भागलपुर में बुधवार को अपराधियों ने पुरानी रंजिश में वार्ड सदस्य के पति को गोली मार दी। सीने में बुलेट लगी है। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान विजय यादव के तौर पर हुई है। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र तिलकपुर पंचायत के नशेपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को विजय यादव अपनी बेटी को एग्जाम दिलाने के लिए भागलपुर आए थे। एग्जाम खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में अपराधी अनीश मंडल ने बेटी के सामने गोली मार दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से पहले आरोपी भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
चार साल पहले भी विवाद हुआ था तिलकपुर पंचायत के वार्ड 7 की सदस्य पत्नी बेबी देवी ने बताया कि चार साल पहले मामूली बात को लेकर पति के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पंचायत स्तर पर सुलह हो गया था, लेकिन इसके बाद भी आरोपी कई वारदातों में शामिल रहा। 15 दिन पहले भी वह गांव में घूम रहा था। बेटी स्मिता कुमारी ने बताया कि हम पापा के साथ इंटर की परीक्षा देकर शाम करीब 5 बजे अपने घर नशोपुर लौट रहे थे। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने पापा पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी और वो सड़क किनारे गिर गए। शोर करने पर आरोपी भाग गया। आरोपी के साथ एक और व्यक्ति था। जिसे मैं नहीं पहचानती हूं। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!