धनबाद जेल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं:प्रधान जिला न्यायाधीश, उपायुक्त और एसएसपी ने किया निरीक्षण

धनबाद जेल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं:प्रधान जिला न्यायाधीश, उपायुक्त और एसएसपी ने किया निरीक्षण




धनबाद जेल का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त और एसएसपी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जेल परिसर का दौरा किया। अधिकारियों ने कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि छोटी-मोटी कमियों को दूर करने और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किचन का निरीक्षण भी किया गया उपायुक्त ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानक मेनू के तहत सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन दिया जा रहा है। किचन का निरीक्षण भी किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने निर्देश दिया कि जेल में भोजन मेनू का प्रदर्शन दीवारों पर किया जाए। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि सुरक्षा ऑडिट के तहत सभी सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी क्रम में धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, जो सही पाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने बैरक, किचन, अस्पताल कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिविल सर्जन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कैदियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था का आकलन किया। टीम ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जेल की समग्र व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण नियमित जांच का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जेल प्रशासन की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!