Kualalumpur Passenger Caught With Heroin Worth Over ₹30 Crore at Ahmedabad Airport
हेरोइन को हर्बल साबुन बार जैसा दिखने के लिए पैकिंग बॉक्स में छिपाया गया था।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU), अहमदाबाद कस्टम्स की टीम ने कुआलालंपुर से एयर एशिया फ्लाइट नंबर AK-91 से आए एक पैसेंजर को 6.8 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। कस्टम्स अधिकारियों ने पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर संदिग्ध लगे यात्री को ग्रीन चैनल स
.
अधिकारियों ने जब कुतुब सिहाबुद्दीन अब्बास अली नाम के इस पैसेंजर से प्रतिबंधित वस्तु लाने के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने किसी भी अवैध सामान होने से इनकार किया। इसके बाद उसे डोर मेटल डिटेक्टर से गुजरने को कहा गया और उसके दोनों बैग की स्कैनिंग की गई।
बैग स्कैनिंग के दौरान उसमें संदिग्ध पदार्थ के संकेत मिलने पर कस्टम्स अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कुल 29 पैकेट मिले, जिनमें हेरोइन को हर्बल साबुन के बार जैसा दिखने के लिए असली साबुन के पैकिंग बॉक्स में चालाकी से छिपाया गया था। इसके अलावा तीन सफेद कवर में भी ड्रग्स रखे गए थे। एक्स-रे स्कैनिंग से बचने के लिए पैकेटों को सिल्वर फॉइल और कार्बन पेपर से लपेटा गया था।
पैकेटों को सिल्वर फॉइल और कार्बन पेपर से लपेटा गया था।
लालच में ड्रग तस्करी करने को तैयार हुआ आरोपी कुतुब सिहाबुद्दीन ने यह भी स्वीकार किया है कि इस पार्सल को लाने के बदले उसे बड़ी रकम का लालच दिया गया था। फिलहाल कस्टम्स विभाग इस ड्रग तस्करी के पीछे जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, सप्लायर और स्थानीय रिसीवर की कड़ियां जोड़ने के लिए विस्तृत जांच कर रहा है।
कार्बन पेपर स्कैनर मशीन में क्यों नहीं पकड़ा जाता कार्बन पेपर की संरचना में मौजूद ठोस कार्बन तत्व एक्स-रे किरणों को रोक देता है। परिणामस्वरूप स्कैनिंग के दौरान पैकेट के अंदर क्या है, उसकी साफ फोटो दिखाई नहीं देती।
हर्बल साबुन बार जैसा दिखने के लिए असली साबुन के पैकिंग बॉक्स में छिपाया।
FSL जांच में प्रतिबंधित ड्रग्स की हुई पुष्टि प्राथमिक जांच के बाद नमूने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) भेजे गए, जहां जांच में प्रतिबंधित ड्रग हेरोइन होने की पुष्टि हुई। कुल 6.8 किलोग्राम हेरोइन एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त की गई है।
कस्टम्स विभाग की पूछताछ में आरोपी कुतुब सिहाबुद्दीन अब्बास अली ने कबूल किया है कि यह पार्सल उसे उसके दोस्त के दोस्त ने दिया था। हेरोइन की डिलीवरी अहमदाबाद में किस व्यक्ति को की जाने वाली थी। इसकी जांच की जा रही है।
6.8 किग्रा निकला जब्त हेरोइन की वजन।
—————–
गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना:दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त
कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई के एक शख्स को 96 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा है। इस शख्स ने अपने अंडरवियर में 45 लाख का सोना छिपा रखा था। जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 24 कैरेट शुद्धता की दो पूरी सोने की छड़ें और एक कटी हुई छड़ भी मिली। पूरी खबर पढ़ें…

