लखनऊ में गर्म मौसम का शुरू होगा दौर:तेज धूप के बीच चलेगी झोंकेदार हवा, सड़क पर संभल का निकलें

लखनऊ में गर्म मौसम का शुरू होगा दौर:तेज धूप के बीच चलेगी झोंकेदार हवा, सड़क पर संभल का निकलें




लखनऊ में अब तेज हवा के झोंके के बीच लोगों को चटक धूप का दौर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम के समय में लखनऊ में हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दोपहर के समय में मौसम गर्म बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रहेगा। यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह से 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 108 रहा है। लालबाग में 178, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 122, अलीगंज 130 और गोमतीनगर 123 के साथ में मॉडरेट लेवल में यलो जोन में रहा है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 39 के साथ में अच्छी स्थिति में रहा है। जबकि अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 58 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा है। अभी बढ़ेगी और गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके लखनऊ और इसके आसपास कोई असर नहीं रहेगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे का दौर सिमटने के साथ ही आगामी कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इसके के कारण 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़त होगी। इससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सुबह और शाम के समय में ठंड का असर बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!