Surat: 2-Year-Old Girl Attacked by 3 Stray Dogs

Surat: 2-Year-Old Girl Attacked by 3 Stray Dogs


गुजरात के सूरत शहर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 2 वर्षीय मासूम बच्ची पर तीन कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची कुछ समझ पाती, उससे पहले ही एक कुत्ते ने उस पर हमला कर जांघ पर गंभीर रूप से काट लिया। घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे

.

नूर रेजिडेंसी में रहने वाली अयात (2 वर्ष) बुधवार सुबह अयात सोसाइटी के गेट के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह जैसे ही गेट के बाहर की ओर बढ़ी, तभी तीन आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़े। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक कुत्ते भाग चुके थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाया। घबराए परिवार ने समय रहते उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन देकर प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।

6 दिन पहले एक बच्चे पर 5 कुत्तों ने किया था हमला शहर में इससे पहले वलक पाटिया क्षेत्र में भी कुत्तों के हमले की एक घटना सामने आई थी। घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन साल के बच्चे पर चार से पांच कुत्तों ने हमला कर दिया था।

बच्चे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। बच्चे को 35 से अधिक टांके लगाने पड़े थे। दो साल में 28 हजार से अधिक कुत्तों में से 25000 को स्टरलाइज्ड किया जा चुका है।

———————- ये खबर भी पढ़ें…

लखनऊ में कुत्तों ने नोचकर मांस के लोथड़े निकाले…CCTV:महिला को दौड़ाकर काटा, बोलीं- नगर निगम अफसर कहते हैं अपनी सुरक्षा खुद करें

लखनऊ में आवारा कुत्तों ने एक महिला को दौड़ाकर नोचा। महिला के पैर में गहरे जख्म हो गए। 2 जगह से मांस के लोथड़े निकल आए। उनका उपचार चल रहा है। मामले की नगर निगम में शिकायत हुई है। घटना 4 फरवरी, बुधवार को इस्मालगंज द्वितीय वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी, कमता में हुई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!