टेंपो पलटा, 11 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर:आलीराजपुर में जोबट-खट्टाली मार्ग पर हादसा, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
आलीराजपुर जिले के जोबट-खट्टाली मार्ग पर शुक्रवार शाम एक यात्री टेंपो पलटने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब 11 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुआ। यात्री टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर अस्पताल में डॉक्टर ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया। प्राथमिक इलाज के दौरान चमार बेगड़ा की रहने वाली हाजिरी पति मगन की हालत नाजुक पाई गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आलीराजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी अन्य घायलों का इलाज फिलहाल जोबट में ही चल रहा है।
Source link

