बेतिया में DRM का स्टेशनों पर इंस्पेक्शन:बोली- रेलवे स्टेशनों पर गंदगी बड़ी चुनौती
बेतिया में निरीक्षण के दौरान रेलवे के DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्टेशनों पर साफ-सफाई को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि स्टेशन परिसर में स्वच्छता की समस्या केवल बेतिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थिति लगभग हर स्टेशन पर देखी जाती है। DRM मिश्रा ने माना कि स्वच्छता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए भारतीय रेलवे को 24 घंटे सतर्क रहकर सतत निगरानी करनी होगी, ताकि स्टेशन परिसरों में गंदगी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। साफ-सफाई केवल रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं डीआरएम ने यह भी स्पष्ट किया कि साफ-सफाई केवल रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम यात्रियों और नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि लोग सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता के नियमों का पालन करें, तो स्टेशन परिसरों को साफ और सुरक्षित बनाए रखना आसान हो सकता है। दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और जनमानस तक पहुंचाने के लिए दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा। डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि रेलवे यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्टेशन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाते रहेंगे।
Source link

