कुल्लू पुलिस ने पकड़े तीन नशा तस्कर:चरस बरामद, अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

कुल्लू पुलिस ने पकड़े तीन नशा तस्कर:चरस बरामद, अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज




कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में हरियाणा और पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस ने मणिकर्ण और भुंतर क्षेत्रों में नाकाबंदी के दौरान कुल 1 किलो 429 ग्राम चरस बरामद की।वहीं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल पहला मामला मणिकर्ण घाटी का है। पुलिस थाना मणिकर्ण की चौकी जरी की टीम ने सुमारोपा में नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान झार सिंह (30 वर्ष) निवासी गांव झामरी, जिला झज्जर (हरियाणा) को पाया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 923 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है और चरस के स्रोत का पता लगा रही है।
आरोपी गिरफ्तार, चरस बरामद दूसरे मामले में, पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सिंयुड के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार दो युवकों से 506 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान आशु (22 वर्ष) और पीयुष कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों वाल्मीकि मोहल्ला, बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के निवासी हैं। दो आरोपी गिरफ्तार, नशे का सामान बरामद बता दे कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये युवक बाहरी राज्यों से कुल्लू घाटी में नशा तस्करी के इरादे से आए थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है। सप्लाई चेन और नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
एसपी कुल्लू ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे के स्रोत और इसके नेटवर्क की पहचान करना है। यह पता लगाया जा रहा है कि घाटी में ये नशीले पदार्थ इन्हें कौन उपलब्ध करवा रहा है और आगे इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगामी दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!