घर में दबिश देकर 1.62KG अफीम बरामद, 1 गिरफ्तार:तलाशी के दौरान खाली प्लाट में मिला मादक-पदार्थ, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी
बाड़मेर रीको पुलिस और एएनटीएफ टीम ने अवैध मादक पदार्थ पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर से 1.620 किलो अफीम बरादम किया है। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, बाड़मेर जिले को नशा मुक्त करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि बीदासर गांव में बड़ी तादाद में मादक-पदार्थ मिल सकता है। इस पर बाड़मेर रीको एरिया थाने के इंचार्ज भंवरसिंह और एएनटीएफ चौकी प्रभारी महिपालसिंह की टीमों ने संयुक्त में बीदासर स्थित हापों की ढाणी रोड पर बाबूलाल के मकान पर दबिश दी गई। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई। लेकिन घर में अफीम नहीं मिला। इस पर टीम ने आस-पास के क्षेत्र की भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाबूलाल के मकान के पास स्थित खाली प्लॉट में आने-जाने के पैरों के निशान मिले। वहीं टीम ने खाली प्लॉट की तलाशी ली तो उन्हें खाली प्लॉट में 1.286 किलो अफीम का दूध और 334 ग्राम बना हुआ अफीम भी मिला। पुलिस ने खाली भूखंड में मिले 1.62 किलो अफीम के बारे में पूछताछ करने पर बाबूलाल ने यह उसी का होना बताया। पुलिस ने बाबूलाल पुत्र ठाकराराम निवासी सोमारड़ी सेड़वा को डिटेन किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी गिरफ्तार कर उससे मादक-पदार्थ तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके।
Source link

