Jagdalpur-Raipur Accident: 3 CRPF Jawans, Driver Die

Jagdalpur-Raipur Accident: 3 CRPF Jawans, Driver Die


छत्तीसगढ़ के धतमरी जिले में शनिवार सुबह कार सामने चल रही ट्रक की पीछ जा घुसी। इस हादसे में कार सवार CRPF के 3 जवान और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रायपुर रेफर किया गया है।

.

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव और घायल कार में फंसे रहे। जिन्हें क्रेन और कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

देखिए पहले हादसे की 3 तस्वीरें-

हादस के बाद जवान मृत और घायल अवस्था में फंसे रहे।

क्रेन और कटर, सब्बल की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

ट्रक के पीछे घुसने से कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम….

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CRPF के जवान मुकेश कुमार, उमेंद्र सिंह, राजकुमार गौड़, अभिमान राय और ड्राइवर हीरालाल जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। जब वे धमतरी पहुंचे तो खपरी बाईपास पर उनकी गाड़ी सामने चल रही ट्रक के पीछे जा घुसी।

ट्रक के पीछे घुसते कार के एयरबैग खुल गए। वहीं, इस हादसे में हादसे में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला।

इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां ड्राइवर और एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल अभिमान राय की हालत देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही धमतरी CSP अभिषेक चतुर्वेदी, एडिशनल SP शैलेंद्र पांडेय और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हादसे में कार पूरी तरह डैमेज हो गई।

जानकारी मिलते ही धमतरी CSP अभिषेक चतुर्वेदी, एडिशनल SP शैलेंद्र पांडेय और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कार पूरी तरह पिचक गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूमकर राउंड ले गई और बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई और एयरबैग भी खुल गए।

फिलहाल, पुलिस शवों का पंचनामा कर मॉर्चुरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी जा रही है। वहीं, पुलिस भी आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

……………………………

हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, 3 दोस्तों की मौत:सिर फटने से गई तीनों की जान, जमही टोल प्लाजा के पास हादसा, बाइक चकनाचूर

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा घुसे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!