लुधियाना में नवजात बच्ची की सौदेबाजी का खुलासा:2.10 लाख में बेचने की थी तैयारी; 8 आरोपियों पर FIR,5 गिरफ्तार
पंजाब के लुधियाना में मानव तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएमसी चौक नजदीक लोगों ने बच्चे बेच रहे कुछ लोगों को काबू किया। एक महिला के पास एक जवजात बच्चा था जो लगातार रो रहा था। जब लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला के बयानों ने सबको चौंका दिया। महिला ने कबूल किया कि उसने बच्चा खरीदा है। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह बच्चा लेने के लिए विशेष रूप से लुधियाना आई थी। लोगों ने डिवीजन नंबर 3 क पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मौके पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। 14 फरवरी को आरोपी महिला ने बेटी को दिया जन्म जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2026 को आरोपी महिला सुनीता देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी आपस में सलाह कर नवजात बच्ची को बेचने की योजना बना रहे थे। बच्ची का सौदा करीब 2 लाख 10 हजार रुपए में तय किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लुधियाना के नीला झंडा रोड स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास बच्ची को बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर कार्रवाई की और नवजात बच्ची को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। रेड के दौरान पुलिस ने सुनीता देवी, प्रवीण, बीएएमएस डॉक्टर मनमीत कौर, रुचि और मंदीप कौर समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस केस में पुलिस ने आशा रानी, पम्मा निवासी अमृतसर,डाक्टर भअंश को नामजद किया है। 5 से 6 साल पहले हुई शादी, नहीं था कोई बच्चा मोगा से लुधियाना बच्चा खरीदने आई महिला गुरमीत कौर ने कहा कि उसकी शादी को 5 से 6 साल हो गए। उसके कोई बच्चा नहीं है। उसका पति पेंट का काम करता है। वह नर्स रुची को जानती है। वह बच्चा लेने की इच्छूक थी। एक नर्स रुची इस पूरे सौदे के बीच थी। महिला के मुताबिक नर्स ने उसे भरोसा दिया था कि कानूनी कागजी कार्रवाई (लिख-पढ़) के साथ बच्चा उसे सौंप दिया जाएगा।
इसी सिलसिले में वह दोपहर को लुधियाना पहुंची थी लेकिन बच्चे के रोने और महिला की संदिग्ध हरकतों के कारण लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। बेटी होने के कारण पिता ही देना चाहता थी किसी और को
हंगामे के दौरान बच्चे की असली पिता केशव लाल ने कहा कि वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसकी यह पांचवीं बेटी है। आर्थिक तंगी या अन्य कारणों के चलते उसने एक अन्य महिला से अपनी बेटी किसी को गोद देने की बात कही थी। इसी कड़ी में आज लेनदेन की प्रक्रिया चल रही था कि लोगों ने पकड़ लिया।
Source link

