HPU में फर्जी प्रमाणपत्र पर नियुक्ति का खुलासा:सहायक प्रोफेसर पर FIR दर्ज, सत्यापन में फर्जी निकले शैक्षणिक दस्तावेज

HPU में फर्जी प्रमाणपत्र पर नियुक्ति का खुलासा:सहायक प्रोफेसर पर FIR दर्ज, सत्यापन में फर्जी निकले शैक्षणिक दस्तावेज




हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति का मामला सामने आया है। लोक प्रशासन विभाग में तैनात सहायक प्रोफेसर विजय सिंह के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला उस समय सामने आया, जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। पुलिस थाना बालूगंज में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, संबंधित सहायक प्रोफेसर को 28 सितंबर 2024 को जारी नियुक्ति पत्र के आधार पर विश्वविद्यालय में नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के दौरान उन्होंने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जिनमें स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित दस्तावेज भी शामिल थे, विश्वविद्यालय में जमा कराए थे। शिक्षा बोर्ड से दस्तावेज सत्यापन में फर्जी पाया गया प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 फरवरी 2025 को इन दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड से करवाया। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि सहायक प्रोफेसर द्वारा प्रस्तुत स्कूल स्तर के प्रमाणपत्र फर्जी हैं और बोर्ड के आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की प्रारंभिक जांच की और तथ्यों की पुष्टि होने पर इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर FIR की शिमला पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी। यह घटना विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!