बीजापुर में 12 माओवादी स्मारक ध्वस्त:नक्सल विरोधी अभियान में 2 आईईडी भी हुए बरामद, विस्फोटक को किया डिफ्यूज

बीजापुर में 12 माओवादी स्मारक ध्वस्त:नक्सल विरोधी अभियान में 2 आईईडी भी हुए बरामद, विस्फोटक को किया डिफ्यूज




बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 माओवादी स्मारक ध्वस्त कर दिए। इस दौरान दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की डी/214 टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पिल्लूर के जंगल में माओवादियों द्वारा निर्मित सात अवैध स्मारकों की पहचान की। तलाशी के दौरान, इन स्मारकों के पास कॉर्डेक्स वायर से भरी दो बीयर बोतल आईईडी बरामद हुई। यूनिट की बम निरोधक दस्ते (बीडी़डी) टीम ने मौके पर ही दोनों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद सभी सात स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया। इसी क्रम में, थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ की 85वीं वाहिनी ने मल्लूर के जंगल में लगभग 12 फीट ऊंचे एक माओवादी स्मारक को तोड़ा। वहीं, सीआरपीएफ की 222वीं वाहिनी ने एरिया डोमिनेशन के दौरान ग्राम पालनार के पास तीन और पेद्दाकोरमा में एक माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया। सुरक्षा बलों के अनुसार, माओवादी संगठन इन स्मारकों का उपयोग अपने कैडरों और ग्रामीणों के बीच प्रभाव बनाए रखने और भय का वातावरण निर्मित करने के लिए करते हैं। अभियान के तहत ऐसे प्रतीकात्मक ढांचों को चिन्हित कर विधिसम्मत तरीके से हटाया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण सुदृढ़ करना है। जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!