मिर्ज़ापुर में विवाहिता ने की आत्महत्या:दहेज उत्पीड़न का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिर्ज़ापुर में विवाहिता ने की आत्महत्या:दहेज उत्पीड़न का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज




मिर्ज़ापुर के पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और क्षेत्राधिकारी सदर व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, अघवार गांव निवासी अंगूरी देवी (26) पत्नी रामप्रवेश ने सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने रोशनदान से झांककर देखा तो महिला पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतका के पिता रामसजीवन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि मृतका का एक तीन वर्षीय पुत्र प्रभाष है। वह लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर महुली गांव की रहने वाली थी और अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। मृतका के पति रामप्रवेश कोयंबटूर (चेन्नई) में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!