अजमेर में छाया रहा कोहरा, चली सर्द हवाएं:बीते 24 घंटों में 1.4 डिग्री तक गिरा तापमान, ठंड बढ़ी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से अजमेर में बीते तीन दिनों से मौसम बदला है। मंगलवार व बुधवार को हुई रिमझिम के बाद गुरुवार सुबह से मौसम में ठंडक है। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। बीते 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 एमएम बरसात दर्ज की गई है। सुबह साढे़ पांच बजे तापमान 14.4 डिग्री व सुबह साढे़ आठ बजे तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14.4 रहा, जो कल से भी 1.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आगामी एक दो दिन में ठंड बढ़ने व सर्द हवाएं चलने का सम्भावना जताई है। अजमेर के कोटड़ा, प्रगतिनगर, पसंद नगर क्षेत्र में विजिबिलटी 50 मीटर रही। मुख्य मार्गों व हाइवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाई गई।
Source link

