CM भगवंत मान मोहाली हॉस्पिटल से डिस्चार्ज:चंडीगढ़ स्थित सरकारी रिहायश रवाना, 2 दिन पहले भर्ती हुए थे, कल सिसोदिया ने मुलाकात की
पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अब सीएम आवास पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि वह लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल हो सकते हैं। आज ही खेलों को समापन हो रहा है। हालांकि, अभी तक इस संबंधी ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं आया है। सीएम को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। संगरूर में बिगड़ी थी सीएम की सेहत 15 फरवरी को शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में CM मान संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद CM की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।
Source link

