सुखबीर बादल बोले- पंजाब में गैंगस्टरों का राज:जगराओं हॉर्स शो में की शिरकत, बोले-अकाली सरकार आने पर कबड्डी कप होंगे शुरू

सुखबीर बादल बोले- पंजाब में गैंगस्टरों का राज:जगराओं हॉर्स शो में की शिरकत, बोले-अकाली सरकार आने पर कबड्डी कप होंगे शुरू




शिरोमणि अकाली दल (ब) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय पंजाब में गैंगस्टरों का बोलबाला है। उन्होंने यह बात जगराओं के ठाठ नानकसर कलेरा की ग्राउंड के पीछे आयोजित ‘श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी जगराओं हॉर्स शो 2026’ में शिरकत करने के दौरान कही। हरप्रीत सिंह धालीवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पंजाब की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैंगस्टरों का बोलबाला है और सरेआम हो रही गोलीबारी से स्पष्ट है कि शासन प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है। कबड्डी कप का होगा आयोजन बादल ने खेल संस्कृति की अनदेखी पर मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से राज्य में कोई ‘वर्ल्ड कबड्डी कप’ आयोजित नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कबड्डी टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं केवल अकाली दल के कार्यकाल की पहचान रही हैं, जिन्हें बाद की सरकारों ने जारी रखने की हिम्मत नहीं दिखाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेलों की यह उपेक्षा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सुखबीर बादल ने वादा किया कि 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनते ही पंजाब में हॉर्स शो, डॉग रेस और एनिमल फेयर जैसे बड़े आयोजन पुनः शुरू किए जाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य इन खेल गतिविधियों के माध्यम से नौजवानों को नशे की दलदल से बाहर निकालना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। साथ ही, उन्होंने राज्य से ड्रग्स और गैंगस्टरिज्म को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह, एस.आर. कलेर, हल्का इंचार्ज सनी गिल, जसकरण सिंह देओल और चंद सिंह डल्ला सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!