Saranda IED Blast | Ranchi Airlift Cobra Jawans Injured

Saranda IED Blast | Ranchi Airlift Cobra Jawans Injured


छोटा नागरा थाना क्षेत्र में हुए इस विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल हो गए। (फाइल)

पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को आईईडी ब्लास्ट हो गया। छोटा नागरा थाना क्षेत्र में हुए इस विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल हो गए।

.

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी दौरान सुरक्षा बलों की टीम सघन सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दोनों जवानों की स्थिति स्थिर है और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि नक्सलियों ने किस समय और किन स्थानों पर आईईडी लगाए थे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इलाके में अभियान जारी है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

—————————–

ये भी खबर पढ़िए

सारंडा के तिरिलपोसी गांव के जंगल में विस्फोट:आईईडी ब्लास्ट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, फूल लेने जंगल गए थे एक दर्जन ग्रामीण

सारंडा के तिरिलपोसी गांव के जंगल में विस्फोट (फाइल)

मंगलवार की शाम सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के पास जंगल में हुई। घायलों की पहचान तिरिलपोसी गांव निवासी जय सिंह चेरोवा (35) और सलाई चेरोवा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह तिरिलपोसी गांव के करीब एक दर्जन ग्रामीण जंगल में सब्जी बनाने में उपयोग होने वाले फूल लाने गए थे। शाम करीब 4 बजे लौटने के दौरान जंगल में पहले से बिछाए गए आईईडी पर पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!