फारबिसगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी अरेस्ट:टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल, लोडेड पिस्टल-दो जिंदा कारतूस बरामद

फारबिसगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी अरेस्ट:टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल, लोडेड पिस्टल-दो जिंदा कारतूस बरामद




अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में 17 फरवरी को हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक जिले के शीर्ष 10 अपराधियों की सूची में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह घटना फारबिसगंज के कोठीहाट चौक के पास स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर हुई थी। शाम को दुकान बंद कर रहे संचालक अरुण केसरी पर दो बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर नकदी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फारबिसगंज थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी संतोष गोस्वामी (उम्र 30 वर्ष, निवासी सैफगंज, फारबिसगंज) की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तारी के दौरान संतोष गोस्वामी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही, उसके साथी मोहम्मद नसरुल उर्फ तेतर के घर से तीन देसी कट्टा, एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल का मैगजीन, तीन .315 बोर की जिंदा गोलियां और दो फायर किए हुए कारतूस के खोखे जब्त किए गए। विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार के मामले दर्ज एसपी ने बताया कि यह घटना लूट के इरादे से की गई थी। आरोपी संतोष गोस्वामी जिले के कुख्यात अपराधियों में से एक है, जिसके खिलाफ अररिया जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी मोहम्मद नसरुल की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। छापेमारी टीम में फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, सुदेश कुमार मिश्रा, अमित राज, विजय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अपराध की इस वारदात का पर्दाफाश पूरा हो सके और समाज में कानून का भय बना रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!