Korba Cafe Burglary | Masked Thieves Caught on CCTV Footage

Korba Cafe Burglary | Masked Thieves Caught on CCTV Footage


कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर संचालित साडा अड्डा कैफे में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह जब सफाईकर्मी दुकान के बाहर सफाई करने पहुंचा, तो उसने दुकान का शटर आधा खुला और ताला टूटा हुआ देखा। उसने तत्काल इसकी

.

मौके पर पहुंचने के बाद संचालक ने देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी शिकायत की। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। डॉग बाघा और मास्टर ट्रेनर सुनील गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग बाघा ने सेंट लेकर सामने रेलवे ट्रैक से होते हुए आगे बढ़ा।

CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

साडा अड्डा के संचालक लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घुसते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। श्रीवास के अनुसार, उनकी दुकान से कैश, सिगरेट सहित लगभग 10,000 रुपये का सामान चोरी हुआ है।

घंटाघर क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियां

बताया जा रहा है कि शहर के मध्य घंटाघर स्थित शगुन पान ठेला में भी एक दिन पहले चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, एक कपड़े की दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़ा था, हालांकि इन दोनों मामलों में दुकानदारों ने पुलिस से चोरी की शिकायत नहीं की है।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!