वृंदावन में बांके बिहारी जी को लगा रंग और गुलाल:प्रसादी लूटने के लिए भक्तों में मची होड़, श्रद्धालु बोले- आज ब्रज में होली रे रसिया
वृंदावन में शुक्रवार सुबह बांके बिहारी जी को पुजारियों ने रंग और अबीर लगाया गया। उसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर डालकर ब्रज की होली की शुरुआत की। इस दौरान फूल, जलेबी, लड्डू और अबीर लुटाए। इसे लूटने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी जी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। बाहर आकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। उसके बाद रंग और अबीर हवा में उड़ाने लगे। थोड़ी ही देर में परिसर रंग और गुलाल से सराबोर हो गया। इस समय हर तरफ अबीर और रंग उड़ रहे हैं। ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’ गाने पर भक्त खुशी से झूम रहे हैं। थोड़ी देर बाद राधाबल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकलेगा। बग्गी पर सवार होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में जगह-जगह होली खेलेंगे। माना जा रहा है कि करीब 10 लाख भक्त वृंदावन पहुंचेंगे। इस समय भक्त वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कई भक्त लड्डू गोपाल को गोद में लेकर आए हैं। उनके साथ महिलाएं भी हैं। श्रद्धालु राधे-राधे बोलते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को नंदगांव और बुधवार को बरसाना में लठमार होली खेली गई थी। सबसे पहले ये तस्वीरें देखिए वृंदावन की होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Source link

