गिरिडीह में मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान:दोपहर में घर से निकला था, कुछ देर बाद ट्रैक पर मिला शव

गिरिडीह में मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान:दोपहर में घर से निकला था, कुछ देर बाद ट्रैक पर मिला शव




पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक 28 वर्षीय युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्टेशन से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई। दोपहर बाद रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पाकर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया पूरी की। दोपहर तीन बजे घर से निकला था, ट्रैक पर मिला शव मृतक की पहचान हटिया रोड पंचम्बा निवासी पवन सिन्हा के पुत्र सुमित सिन्हा (28) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सुमित रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से किसी जरूरी काम का कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसी बीच स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसकी पहचान सुमित के रूप में हुई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा कारण पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक, मानसिक तनाव या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुमित शांत स्वभाव का युवक था और किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!