मंडी में निजी बस और टैंकर की टक्कर:दो यात्री घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

मंडी में निजी बस और टैंकर की टक्कर:दो यात्री घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण




मंडी जिले के कोटली क्षेत्र में रविवार को मंडी-मंडप मार्ग पर एक निजी बस और टैंकर की टक्कर हो गई। बता दे कि इस हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के मुताबिक, निजी बस मंडी से मंडप की ओर लगभग 20 सवारियों को लेकर जा रही थी। लाग्धार के समीप पहुंचने पर बस की सामने से आ रहे एक टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल इस दौरान घायल हुए दोनों यात्रियों को तत्काल कोटली अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है। बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही कोटली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!