Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ के कई प्रयासों के चलते जम्मू और कश्मीर के सभी स्कूल 2 और 3 मार्च को बंद रहेंगे।

कश्मीर के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर कहा है कि शीतकालीन अवकाश के बाद आज से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

रविवार तड़के जम्मू और कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने 2-3 छोटे ड्रोन मार गिराए थे। इन्हीं ड्रोन की घुसपैठ के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

दिल्ली के 4 स्कूलों को बम की धमकी, बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया। जिसके बाद बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं।

स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमें स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरे कॉल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ओडिशा के बोलांगीर और बरगढ़ को नक्सल मुक्त, कुल संख्या 7 हुई

ओडिशा के 2 जिले बोलांगीर और बरगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। ओडिशा पुलिस ने बताया कि यहां के 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। अब से ये जिले नक्सल मुक्त हैं। डीजीपी वाई बी खुरानिआ ने कहा कि राज्य में लंबे समय से चलाए जा रहे संयुक्त एंटी-नक्सल अभियानों का यह एक बड़ा परिणाम है। इन 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आत्मसमर्पण किया, जो बरगढ़ से सटा हुआ है। ये माओवादी बरगढ़-बोलांगीर-महासमुंद बेल्ट में सक्रिय थे।

डीजीपी ने बताया कि इस घोषणा के साथ ओडिशा में नक्सल मुक्त जिलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, इनमें नुआपाड़ा, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरी, बौध, बोलांगीर और बरगढ़ के नाम हैं। कंधमाल, रायगढ़ा और कालाहांडी जिलों में अभी भी माओवादी गतिविधियां जारी हैं। राज्य में अब करीब 25 माओवादी ही एक्टिव बचे हैं।

6 और 7 मार्च को केरल जाएगा निर्वाचन आयोग; विधानसभा चुनाव की तैयारियों समीक्षा करेगा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग 6-7 मार्च को केरल में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। इस साल कुल 5 राज्यों (केरल, असम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और प. बंगाल) में चुनाव होने हैं। आयोग असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी का दौरा कर चुका है, पश्चिम बंगाल का दौरा बाकी है। इन राज्यों में एसआईआर पूरा हो चुका है।

ईरान संकट के बीच, कार्नी और मोदी की वार्ता आज

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अपना मुंबई दौरा खत्म कर रविवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंच गए। ईरान संकट के बीच वे सोमवार को पहले विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!