Rampur Congress Leaders Strengthen 2027 Election Claim
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की फोटो।
शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अभी से सक्रियता बढ़ा दी है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर संभावित दावेदार शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। क
.
इसी कड़ी में, मंगलवार को राज दरबार परिसर में प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का प्रस्तावित सम्मान समारोह राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर जोन स्तरीय बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जाएगा। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज कर संगठन के समक्ष अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे।
चुनाव में टिकट की रौड़ शुरू
चूंकि यह सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए संबंधित वर्ग से जुड़े कांग्रेसी नेता भी जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं। वे सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वयं को मजबूत उम्मीदवार के रूप में स्थापित करने में लगे हैं। स्पष्ट है कि 2027 के चुनाव के लिए टिकट की दौड़ अभी से शुरू हो चुकी है।
रामपुर में लोगों की सुनेंगे समस्या
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का रामपुर दौरा 2 मार्च से शुरू होगा। वे सोमवार को सुबह 11:30 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर सायं 6:30 बजे शिमला पहुंचेंगे। 3 मार्च, मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे शिमला से रवाना होकर 11:30 बजे रामपुर पहुंचेंगे, जहां वे जन शिकायतें सुनेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 4 मार्च, बुधवार को वे स्थानीय मेले में भाग लेंगे और सायं 6:00 बजे सरकारी वाहन से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

