Israel Iran US War Hezbollah Attack Stopped; 20 Photos
तेल अवीव/तेहरान29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज चौथा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने सोमवार रात ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले किए। उसने गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्बाद करने का दावा भी किया।
शनिवार को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 2000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इसमें ईरान में करीब 600 लोग जान गंवा चुके हैं।
24 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात…
इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं। साल 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था।
नतांज परमाणु बिल्डिंग की सैटेलाइट इमेज। इसके मुताबिक, 2 मार्च अमेरिका-इजराइल में न्यूक्लियर साइट को नुकसान पहुंचा है।
दुबई के आइकॉनिक पाम जुमैराह क्षेत्र में ईरान ने हमला किया। हमले के पहले और बाद के हालात को ड्रोन फोटो से समझिए।
गल्फ देशों में ईरान के हमले और असर की तस्वीरें…
ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को मिसाइल लॉन्च का नया फुटेज जारी किया है। मिसाइल के बारे में जानकारी नहीं दी।
ईरान ने सोमवार को सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया। यह रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की है। इसकी उत्पादन क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल रोजाना है।
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर स्काईलाइट को निशाना बनाया। इससे उसके एक भाग में आग लग गई।
बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले का फुटेज।
ईरान के हमलों की वजह से दुबई में सोमवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया।
कुवैत ने गलती से अमेरिका के फाइटर जेट गिराए
कुवैत ने सोमवार को 3 अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स गिरा दिए। अमेरिका के मुताबिक, कुवैत के एयरडिफेंस सिस्टम ने इन विमानों को गलती से दुश्मन समझकर निशाना बनाया। सभी पायलट सुरक्षित हैं।
अमेरिकी फाइटर पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई।
बेरूत में इजराइल के हमले की तस्वीरें
इजराइल ने लेबनान के शहर बेरूत में रविवार को हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।
इजराइल ने बेरूत के लोगों से शहर छोड़ने को कहा। इसके बाद लोग देर रात से ही देश से बाहर जा रहे हैं। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं।
इजराइल ने ईरान पर फिर मिसाइलें दागीं
इजराइल ने रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान में रातभर हवाई हमले किए।
इजराइली एयरफोर्स ने तेहरान में स्थित गांधी हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। इसमें हॉस्पिटल की बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई।
ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें 2 लोग मारे गए हैं।
ईरान के शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल में लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू का काम जारी है। अब तक यहां 180 छात्राओं की मौत हो चुकी है। 28 मार्च को एक इजराइली मिसाइल यहां गिरी थी।
ईरान ने सोमवार को अपनी भूमिगत सुरंगों के फुटेज जारी किए। इनमें ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर दिखाई दे रहे हैं।
इजराइल में हमले की फोटोज
इजराइल के बेइत शेमेश में ईरानी मिसाइल हमले में एक मां-बेटी की मौत हो गई थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस दौरान सायरन बजा तो शोक मनाने वाले बचते दिखाई दिए।
यह वायरल वीडियो यरूशलम का है। दावा है कि ईरान की एक मिसाइल ने इजराइल के 10 से अधिक इंटरसेप्टर रॉकेटों को चकमा दिया और तय टारगेट को निशाना बनाया।
यह तस्वीर यरूशलम की है। रविवार देर रात ईरान ने यहां एक मिसाइल दागी। वह सड़क पर जा गिरी। इजराइली सुरक्षा बल हमले के बाद के हालात का जायजा ले रहे हैं।
तेल अवीव में ईरानी हमलों में एक महिला घायल हो गई। बचावकर्मी उसे अस्पताल ले जाते हुए।
इजराइल में हजारों लोग ईरानी हमलों से बचने के लिए बंकर और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं।
1 मार्च: अमेरिका-इजराइल की ईरान पर हमले की 3 तस्वीरें
इजराइली सेना IDF ने रविवार को तेहरान में हमले का एक और फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।
————————-
ये खबरें भी पढ़ें
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, 50 PHOTOS-VIDEO: एंकर ने रोते हुए खामेनेई की मौत की खबर पढ़ी
अमेरिका-इजराइल के हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक है। रविवार को खामेनेई समर्थकों ने सड़कों पर मातम मनाया। शोक सभाएं और विरोध-प्रदर्शन किया। उधर, कई शहरों से जश्न की खबरें भी आईं। अमेरिका-जापान में भी खामेनेई विरोधियों ने खुशी जताई। पूरी खबर पढ़ें…

