मुंगेली में हत्या की कोशिश…3 आरोपी अरेस्ट:बैंक कर्मी से सोने का लॉकेट लूटकर किया था हमला, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

मुंगेली में हत्या की कोशिश…3 आरोपी अरेस्ट:बैंक कर्मी से सोने का लॉकेट लूटकर किया था हमला, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल




मुंगेली में ड्यूटी पर जा रहे बैंक कर्मी पर हमला कर सोने का लॉकेट लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक कर्मी का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 2 मार्च 2026 की सुबह करीब 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहे से पहले हुई। ताम्रज सिंह (21) निवासी झाफल, थाना लोरमी, रायपुर जाने के लिए अपनी बाइक (CG 28 U 7390) से घर से निकले थे। रास्ते में तीन व्यक्तियों ने उन्हें रोका। रुकने पर एक आरोपी ने ताम्रज सिंह का कॉलर पकड़ लिया और उनके गले में पहनी ‘ओम’ लिखी सोने की लॉकेट लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने पत्थर से बाइक की हेडलाइट तोड़ दी। जब ताम्रज सिंह ने विरोध किया, तो उन्होंने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और चप्पल से मारा। गला पकड़कर किया हमला, जान से मारने की धमकी आरोपियों ने ताम्रज सिंह का गला पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। ताम्रज सिंह ने किसी तरह अपना गला छुड़ाया। इस दौरान एक आरोपी घटना का वीडियो बना रहा था और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। ताम्रज सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज ताम्रज सिंह की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित, अन्य गवाहों से पूछताछ की। जांच में जुटी पुलिस टीम “त्रिनयन एप्लिकेशन” में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद आशीष शिवारे, यशवंत रावते और देवेश सोनी को हिरासत में लिया गया। मोबाइल और सोने का लॉकेट जब्त पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी यशवंत रावते से एक मोबाइल फोन और आरोपी देवेश सोनी से ओम लिखा सोने का लॉकेट जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!