जींद पुलिस ने 387 बोतल देसी शराब पकड़ी:24 आरोपी गिरफ्तार; 886 लीटर लाहन भी बरामद, आबकारी एक्ट में केस
जींद पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए होली चलाए गए अभियान में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 387 बोतल देसी शराब और 886 लीटर अवैध लाहन (शराब बनाने की सामग्री) बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त की गई। अलेवा पुलिस ने 3 आरोपियों से 44 बोतल, शहर सफीदों पुलिस ने 2 आरोपियों से 37 बोतल, सिविल लाइन जींद पुलिस ने 1 आरोपी से 12 बोतल और गढ़ी पुलिस ने 3 आरोपियों से 45 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस ने कई बोलतें बरामद की शहर जींद पुलिस ने 3 आरोपियों से 37 बोतल, सदर जींद पुलिस ने 3 आरोपियों से 43 बोतल, शहर नरवाना पुलिस ने 2 आरोपियों से 26 बोतल और सदर नरवाना पुलिस ने 1 आरोपी से 24 बोतल शराब जब्त की। उचाना पुलिस ने भी 3 आरोपियों से 79 बोतल देशी शराब बरामद की है। 8 आरोपियों से 886 लीटर लाहन जब्त अवैध शराब निर्माण सामग्री (लाहन) के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई। थाना पिल्लूखेड़ा ने 1 आरोपी से 156 लीटर लाहन, सफीदों सदर पुलिस ने 2 आरोपियों से 230 लीटर लाहन, सदर नरवाना पुलिस ने 3 आरोपियों से 200 लीटर लाहन और गढ़ी पुलिस ने 2 आरोपियों से 300 लीटर लाहन बरामद की है। कुल 8 आरोपियों से 886 लीटर लाहन जब्त किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थाना क्षेत्रों में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। SP बोले- शराब समाज के लिए बेहद घातक जींद SP कुलदीप सिंह ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज के लिए बेहद घातक है। यह न केवल कानून व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी खतरे में डालता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला पुलिस अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। SP की लोगों से अपील SP कुलदीप सिंह ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे पुलिस समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी और समाज को इस बुराई से बचाया जा सकेगा।
Source link

