फाजिल्का में नाबालिग केस में पुलिस पर लापरवाही का आरोप:परिजनों का DSP दफ्तर के बाहर धरना; स्कूल जाते समय लापता हुई थी

फाजिल्का में नाबालिग केस में पुलिस पर लापरवाही का आरोप:परिजनों का DSP दफ्तर के बाहर धरना; स्कूल जाते समय लापता हुई थी




फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पंजाब किसान सभा के किसानों और स्थानीय लोगों ने डीएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना अमीरखास के अंतर्गत गांव मोरावाला की एक नाबालिग लड़की स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिवार द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, जिसके बाद वह घर लौट आई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। परिवार ने संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप पंजाब किसान सभा के अध्यक्ष अशोक कंबोज ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते उन्हें इंसाफ की मांग को लेकर डीएसपी कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। SHO बोले- जांच की जा रही है थाना अमीरखास के एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि लड़की घर वापस आ चुकी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!