अनुपम खैर बोले- जीवन में ‘कुछ भी हो सकता है’:जयपुर में हुआ नाटक का 500वां शो, संघर्ष से सफलता तक की कहानी ने दिया प्रेरणा का संदेश

अनुपम खैर बोले- जीवन में ‘कुछ भी हो सकता है’:जयपुर में हुआ नाटक का 500वां शो, संघर्ष से सफलता तक की कहानी ने दिया प्रेरणा का संदेश




रंगमंच और सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को जयपुर में अपने चर्चित एकल नाटक कुछ भी हो सकता है का प्रभावशाली मंचन किया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावनाओं, हास्य और प्रेरणा से भर दिया। खास बात यह रही कि यह इस नाटक का 500वां मंचन था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सभागार में पहुंचे। यह प्रस्तुति ‘रंग राजस्थान फेस्टिवल’ के तहत आयोजित की गई, जब ‘रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा’ जयपुर पहुंची। नाटक के दौरान अनुपम खेर ने अपने जीवन के अनुभवों, संघर्षों और सपनों की कहानी को बेहद आत्मीय अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया।
संघर्ष से सफलता तक की कहानी ‘कुछ भी हो सकता है’ मूल रूप से अनुपम खेर की जीवन यात्रा पर आधारित एक आत्मकथात्मक नाटक है। इसमें उन्होंने अपने बचपन, परिवार, संघर्ष के दिनों और अभिनेता बनने की जद्दोजहद को दिलचस्प किस्सों के साथ साझा किया। नाटक में उन्होंने बताया कि किस तरह सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की। कई असफलताओं और मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। दर्शक कभी हंसे, कभी हुए भावुक करीब डेढ़ घंटे के इस एकल नाटक में अनुपम खेर ने बिना किसी भव्य सेट या बड़े तकनीकी प्रभाव के सिर्फ अपने अभिनय और संवादों के दम पर दर्शकों को बांधे रखा। प्रस्तुति के दौरान कभी सभागार ठहाकों से गूंज उठा तो कभी भावनात्मक क्षणों में माहौल शांत हो गया। नाटक का मुख्य संदेश यह रहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि व्यक्ति अपने सपनों पर विश्वास रखे और मेहनत करता रहे तो सफलता जरूर मिलती है। अनुपम खेर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से डरने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि सच में “कुछ भी हो सकता है।”
नाटक के समापन पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ अनुपम खेर का स्वागत किया और 500वें शो की इस ऐतिहासिक प्रस्तुति को यादगार बना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!