धर्मशाला में पूर्व उद्योग मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बिक्रम ठाकुर बोले- राज्यसभा टिकट पर पार्टी में कलह वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी

धर्मशाला में पूर्व उद्योग मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बिक्रम ठाकुर बोले- राज्यसभा टिकट पर पार्टी में कलह वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी




हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार और संगठन पर निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा टिकट के चयन को लेकर कांग्रेस के भीतर की खींचतान अब सार्वजनिक हो गई है। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति में सच बोलना अपराध माना जाता है। बिक्रम ठाकुर के अनुसार, यह बयान दर्शाता है कि कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र दम तोड़ रहा है और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा के इस रुख ने प्रदेश नेतृत्व और कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान की निर्णय क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस में समन्वय की कमी पर भी टिप्पणी की। बिक्रम ठाकुर बोले- सरकार और संगठन में तालमेल नहीं उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक तय समय के तीन घंटे बाद भी शुरू नहीं हो पाई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार और संगठन के बीच कोई तालमेल नहीं है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व भारी दबाव और असमंजस में काम कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप कई विधायक और प्रमुख नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंतरिक असंतोष और नाराजगी अब सार्वजनिक रूप से सड़कों और सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है। सरकार की कार्यपणली पर साधा निशाना बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस आंतरिक लड़ाई का खामियाजा हिमाचल की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संघर्ष में उलझी सरकार का ध्यान विकास कार्यों पर बिल्कुल नहीं है। ठाकुर के अनुसार, प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ चुके हैं और सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त है। बिक्रम ठाकुर ने यह भी कहा कि सरकार न केवल खुद काम करने में विफल रही है, बल्कि विपक्ष के विधायकों के अधिकारों पर भी प्रहार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!