Shubman Gill Rahul Dravid Award Name; BCCI Annual Awards Ceremony Date
- Hindi News
- Sports
- Shubman Gill Rahul Dravid Award Name; BCCI Annual Awards Ceremony Date
स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच राहुल द्रविड को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। PTI के मुताबिक, 15 मार्च को दिल्ली में BCCI एनुअल अवॉर्ड प्रोग्राम होगा।
इसके अलावा, आयुष म्हात्रे को लाल अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। म्हात्रे की कप्तानी में भारत इसी साल की शुरुआत में अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। राहुल द्रविड़ के अलावा मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि अब तक इसे लेकर BCCI के तरफ से कोई ऑफिशियन बयान नहीं आया है।
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 इस साल वनडे वर्ल्ड कप जीती थी।
गिल पिछले साल तीनों फॉर्मेट के टॉप स्कोरर साल 2025 में भारतीय कप्तान गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 70 से ज्यादा की औसत से बनाए गए 754 रन शामिल थे। वनडे में भी गिल ने 490 रन बनाए और भारत के ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। कुल मिलाकर उन्होंने सभी फॉर्मेट में 49 की औसत से 1764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे।
शुभमन गिल ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में 1764 रन बनाए थे।
द्रविड़ ने भारत को 2024 में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है, उन्होंने टेस्ट में 13,288 और वनडे में 10,889 रन बनाए। कोच के रूप में उनके कार्यकाल में भारत ने ICC टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप 2024 भी जीता।
द्रविड़ ने साल 2012 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इंडिया अंडर-19 टीम की कमान संभाली और शुभमन गिल व पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों वाली टीम को साल 2018 में खिताब दिलाया। इस दौरान उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ मिलकर भी काम किया।
—————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पंड्या पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया गया है। पूरी खबर…

