शहर के डिवाइडर में अनियमित कट से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी

शहर के डिवाइडर में अनियमित कट से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी



जांजगीर| मुख्य सड़कों पर बने डिवाइडरों में जगह–जगह कटअप होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर को बीच में काटकर अनधिकृत कट बना दिए गए हैं। इन कटअप की वजह से वाहन चालक अचानक यू–टर्न लेते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच टकराव की स्थिति बन जाती है। राहगीरों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के अलग–अलग मार्गों पर डिवाइडरों की ऊंचाई और आकार भी अलग है। कहीं डिवाइडर बहुत छोटी है, तो कहीं काफी चौड़ी, जिससे रात के समय हादसों की आशंका बढ़ जाती है। कई वाहन चालक बिना संकेत दिए अचानक मुड़ जाते हैं और पीछे से आ रहे वाहन चालक संभल नहीं पाते। इन कटअप पर संकेतक, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अनधिकृत कटअप को तुरंत बंद किया जाए और उचित स्थानों पर ही यू–टर्न की व्यवस्था बनाई जाए। – शुभम साहू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!