हरियाणा कांग्रेस विधायकों से मिले CM के पॉलिटिकल एडवाइजर:मॉर्निंग वॉक की इजाजत नहीं, होटल परिसर-हाईवे पर पुलिस तैनात; बाहरी लोगों की एंट्री बंद

हरियाणा कांग्रेस विधायकों से मिले CM के पॉलिटिकल एडवाइजर:मॉर्निंग वॉक की इजाजत नहीं, होटल परिसर-हाईवे पर पुलिस तैनात; बाहरी लोगों की एंट्री बंद




हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को शिमला लाकर ठहराया है। पार्टी के 31 विधायकों को शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित ट्विन टावर होटल में रखा गया है। विधायकों के ठहरने वाले होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर दिन रात पुलिस का पहरा है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू आज (शनिवार) सुबह ट्विन टावर होटल पहुंचे और हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। करीब 2 घंटे की मुलाकात के बाद वह शिमला लौट गए। NH से ही होटल जाने की किसी को इजाजत नहीं ट्विन टावर होटल के लिए NH 5 से सड़क कटती है। उसी जगह पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति होटल परिसर तक न पहुंच सके। मीडिया को भी होटल परिसर से करीब 200 मीटर दूर रोक दिया गया है। होटल के भीतर जाने की इजाजत केवल वहां काम करने वाले कर्मचारियों को ही दी जा रही है। इनके अवाला हरियाणा कांग्रेस के वही नेता होटल तक पहुंच पा रहे हैं, जो कुफरी स्थित रेडिसन होटल में ठहरे हुए हैं और बीती शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ ही हरियाणा से शिमला पहुंचे हैं। होटल परिसर में टहले कुछ विधायक सूत्रों के अनुसार- हरियाणा कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सुबह के वक्त होटल से बाहर मॉर्निंग वॉक की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद कुछ विधायक होटल परिसर में टहलते जरूर नजर आए। कई विधायक होटल के कमरों की खिड़कियों से बाहर झांकते हुए भी दिखाई दिए। 2 होटलों में ठहराए गए कांग्रेस विधायक और नेता सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों के अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और सांसद भी शिमला के कुफरी और गलू क्षेत्र में पहुंचे हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था दो अलग-अलग होटलों में की गई है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर दरअसल, कांग्रेस को आशंका है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए पार्टी ने रणनीति के तहत 31 विधायकों को शिमला लाकर एक साथ ठहराया है। हालांकि, 6 विधायक शिमला नहीं आए। बताया जा रहा है कि 16 मार्च की सुबह सभी विधायकों को शिमला से हरियाणा ले जाया जाएगा और उन्हें सीधे मतदान स्थल तक पहुंचाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!