कुल्लू में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:तीखे मोड़ पर असंतुलित होने से सड़क से 10 फीट नीचे गिरा, मकान के पिलर से टकराया

कुल्लू में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:तीखे मोड़ पर असंतुलित होने से सड़क से 10 फीट नीचे गिरा, मकान के पिलर से टकराया




हिमाचल के कुल्लू जिला के पतलीकूहल में आज माहिली के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्लू के वंदला गांव निवासी योग राज ठाकुर पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है। यह हादसा नग्गर सड़क पर आज सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार- वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक मोटरसाइकिल नंबर HP34E-6215 नग्गर की ओर जा रही थी। माहिली के पास एक तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा। सड़क से 10 मीटर नीचे गिरी बाइक बाइक सड़क से करीब 10 मीटर नीचे जा गिरी और नीचे बने एक मकान के पिलर (कॉलम) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पतलीकूहल से एएसआई बीरवल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। क्रैश बैरियर लगाने की मांग स्थानीय लोगों के अनुसार- माहिली के पास यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां पहले भी हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर क्रैश बैरियर लगाने के साथ चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर्स लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!