भदोही हाईवे किनारे खुले में मांस बिक्री:स्वच्छता मानकों की अनदेखी पर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल

भदोही हाईवे किनारे खुले में मांस बिक्री:स्वच्छता मानकों की अनदेखी पर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल




भदोही जनपद के सुरियावां बाईपास स्थित हाईवे किनारे खुलेआम मांस बेचे जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भेड़-बकरी के साथ-साथ सूअर भी काटकर बेचे जा रहे हैं, जिससे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों व आसपास के निवासियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कारोबार बिना किसी लाइसेंस और स्वच्छता मानकों के चल रहा है। खुले में जानवरों का कटान और मांस की बिक्री से न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। इसके बावजूद, नगर पंचायत, खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खुले में रखा या सड़ा-गला मांस खाने से डायरिया, उल्टी-दस्त और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने लोगों को हमेशा स्वच्छ और प्रमाणित दुकानों से ही ताजा मांस खरीदने की सलाह दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दुर्गागंज मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई ऐसा मामला करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!