हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ी:विधायक पत्नी भी दे सकती हैं इस्तीफा; क्रॉस वोट करने वाले 5 विधायकों में नाम

हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ी:विधायक पत्नी भी दे सकती हैं इस्तीफा; क्रॉस वोट करने वाले 5 विधायकों में नाम




हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में हारते-हारते बची कांग्रेस में कलह बढ़ गई है। पार्टी उन 5 विधायकों को नोटिस देने की तैयारी में है, जिन्होंने क्रॉस वोट किया। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी है। उनकी पत्नी शैली चौधरी नारायणगढ़ से विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान (16 मार्च) शैली CM नायब सैनी के पॉलीटिकल सचिव तरूण भंडारी के साथ नजर आईं थी। सोर्सेज के मुताबिक शैली चौधरी भी इस्तीफा दे सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश में उपचुनाव की नौबत आएगी। बताया जा रहा है कि इसकी पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। नारायणगढ़ सीएम नायब सैनी का गृह क्षेत्र है। वह खुद 2014 में यहां से विधायक बने थे। तब उन्होंने रामकिशन गुर्जर को ही चुनाव हराया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!