सेलिब्रेशन रोड पर महिला के साथ चेन स्नैचिंग:बदमाश ने चेन खींचते हुए महिला को रोड पर गिराया, मंदिर से पैदल घर लौट रही थी महिला

सेलिब्रेशन रोड पर महिला के साथ चेन स्नैचिंग:बदमाश ने चेन खींचते हुए महिला को रोड पर गिराया, मंदिर से पैदल घर लौट रही थी महिला




उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना सेलिब्रेशन मॉल के सामने रोड की है। महिला रूप कुंवर निवासी आरके सर्कल सुबह भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर दर्शन करने गई थी। वहां से वापस घर की तरफ पैदल लौट रही थी। तभी एक बदमाश पहले कुछ कदम महिला के पीछे चला। फिर अचानक गले पर दोनों हाथों से झपट्टा मारा। बार-बार सोने की चेन को इतना खींचा कि महिला रोड पर गिर गई। आरोपी का दूसरा साथी ही पास ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। चैन तोड़ते ही दोनों बाइक पर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। दुकानदार दौड़कर भागते हुए गिरा, कुछ लोगों ने पीछा भी किया
बदमाश जैसे ही चैन तोड़कर भागने लगे। तभी पास ही दुकानदार देवीलाल डांगी बदमाशों के पीछे दौड़ते हुए गिर गए। सीसीटीवी में एक-दो जने भी बाइक से पीछा करते दिख रहे हैं लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। घटना में रोड पर गिरने से महिला को भी चोट लगी है। पीड़िता ने सुखेर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दो बदमाश घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। टीमें लगा दी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!