भिवानी में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त:जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग को रोकने संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए उठाएंगे कदम

भिवानी में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त:जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग को रोकने संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए उठाएंगे कदम




भिवानी डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जिले में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग को रोकने तथा एलपीजी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी, जुई व बवानीखेडा के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार 9416525746, तोशाम के लिए नरेंद्र कुमार 9416991200, सिवानी के लिए राजेन्द्र प्रसाद 9896499528 और लोहारू, बहल, ढिगावा केंद्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजय कुमार 9416231171 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी नागरिक को एलपीजी वितरण में अनियमितता से संबंधित कोई शिकायत है तो वे संबंधित नोडल अधिकारी, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक, खाद्य एवं पूर्ति के कार्यालय में, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, भिवानी के कार्यालय मे स्थापित कंट्रोल रुम के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा नागरिकों की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!