आगरा में श्रद्धालुओं की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त:5 लोगों की मौत, 4 लोग घायल, कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे

आगरा में श्रद्धालुओं की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त:5 लोगों की मौत, 4 लोग घायल, कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे




आगरा में नवरात्र के पहले दिन कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा देर रात थाना चित्राहाट क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से जा टकराई। मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में कांता प्रसाद पुत्र कुंवर पाल (70 वर्ष), उनका बेटा देवेंद्र (35 वर्ष), देवेंद्र की पत्नी सीमा देवी (32 वर्ष), आराध्या पुत्री नीरज (तीन वर्ष) सभी निवासी इटावा, रिषी पुत्र चरन सिंह (20 वर्ष) निवासी औरैया की मौत हो गई। हादसे में रोशनी पुत्री दीपक (22 साल), अवनीश पुत्र राजेंद्र, आदित्य पुत्र देवेंद्र, रिषभ पुत्र दीपक घायल हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!