Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM
- Hindi News
- National
- Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने रविवार को केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है।
एक तरफ LDF, दूसरी तरफ UDF; एक तरफ कम्युनिस्ट, दूसरी कांग्रेस। एक करप्ट, दूसरा महा-करप्ट। एक कम्युनल, दूसरा महा-कम्युनल। LDF और UDF की सारी पॉलिसी सिर्फ वोट-बैंक पॉलिटिक्स के लिए हैं।
इन भ्रष्टाचारी पार्टियों को बीजेपी से डर लगता है। अगर हम सत्ता में आ गए तो इनके सारे काले कारनामों की पोल खुल जाएगी।
पीएम पलक्कड़ में जनसभा के बाद 4:45 बजे त्रिशूर में रोड शो निकालेंगे।
केरल के पलक्कड़ में रैली के दौरान पीएम ने स्थानीय वाद्य यंत्र भी बजाया।
5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स
- पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
- पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी।
- टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।
- तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।
पांचो राज्यों में चुनाव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कांग्रेस नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप
पीएम ने कहा- कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कल ही, पार्टी ने एक और नेता को एक महिला के शोषण के आरोप में निकाल दिया। इससे इन पार्टियों के बारे में एक अजीब सच्चाई सामने आती है। एक ऐसी सच्चाई जिससे केरल की महिलाओं को अच्छी तरह वाकिफ होना चाहिए।
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- आजकल बीजेपी को बी टीम बनाने का नया प्रोपेगैंडा
आजकल, कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों ने नए प्रोपेगैंडा कैंपेन शुरू किए हैं। कम्युनिस्ट दावा करते हैं कि कांग्रेस BJP की ‘B टीम’ है, जबकि कांग्रेस कम्युनिस्टों पर BJP की ‘B टीम’ होने का आरोप लगाती है। इस बातचीत से पता चलता है कि UDF और LDF दोनों ने ही यह मान लिया है कि केरल में BJP ही एकमात्र एकजुट टीम है।
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों में फंसा
पीएम मोदी ने कहा, दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ LDF, दूसरी तरफ UDF; एक तरफ कम्युनिस्ट, दूसरी कांग्रेस। एक करप्ट, दूसरा महा-करप्ट। एक कम्युनल, दूसरा महा-कम्युनल। LDF और UDF की सारी पॉलिसी सिर्फ वोट-बैंक पॉलिटिक्स के लिए हैं। उन्हें केरल के डेवलपमेंट की कोई चिंता नहीं है। यहां जो BJP, NDA सरकार बनेगी, वह यहां तेजी से डेवलपमेंट लाएगी, एक डेवलप्ड केरल बनाएगी। यह मोदी की गारंटी है।
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- केरल का एनडीए पर भरोसा बढ़ा
पीएम ने कहा कि NDA की बढ़ती लोकप्रियता, BJP पर लोगों का बढ़ता भरोसा, आज आपका जोश और सपोर्ट, इतनी बड़ी संख्या में आपकी मौजूदगी। पलक्कड़, यह सब दिखाता है कि केरल का मूड एक आंदोलन बन गया है। अब केरल के युवा BJP और NDA पर भरोसा करते हैं। अब केरल की महिलाएं BJP और NDA को पसंद करती हैं। अब केरलम के किसान BJP और NDA को पसंद करते हैं।
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- केरल बदलाव का संदेश दे रहा है
केरल के पलक्कड़ में पीएम मोदी ने कहा, इस बार केरल में अलग माहौल है। केरल बदलाव का संदेश दे रहा है।
09:05 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
केरल चुनाव- पीएम मोदी ने स्थानीय वाद्य यंत्र बजाया
08:56 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- घुसपैठिए असम में नौजवानों की नौकरियां छीन रहे
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 10 सालों में हमने असम में घुसपैठियों को रोक दिया है। अब कोई घुसपैठिया असम में नहीं आ सकता। ये घुसपैठिए असम में हमारे नौजवानों से नौकरियां छीन रहे हैं। हमारी BJP सरकार ने 1 लाख 25 हजार एकड़ जमीन घुसपैठियों से आजाद कराई है। हमने उनका कब्जा तोड़ा है।
08:35 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- असम में कांग्रेस शासन में बम धमाके होते थे
शाह ने कहा, एक ओर भाजपा है जिसने 10 साल में असम को आतंकवाद मुक्त बना दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी है जिसके शासन में यहां गोलीबारी और बम धमाके होते थे, सैकड़ों युवा मौत के घाट उतार दिए जाते थे। आज मोदी जी के नेतृत्व में हमने कई सारे समझौते करके 10 हजार युवाओं को हथियार छुड़वाकर, असम में शांति की प्रस्थापना करने का काम भाजपा ने किया है।
08:32 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह बोले- असम को घुसपैठिया मुक्त बनाना है
शाह ने असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपको वोट सिर्फ विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं करना है, बल्कि आपको वोट करना है- घुसपैठिया मुक्त असम बनाने के लिए, शांत और विकसित असम बनाने के लिए। आपको वोट करना है- बड़ी बड़ी इंटस्ट्री से लैस असम के युवाओं को असम में ही रोजगार मिल पाए, इसके लिए वोट करना है।
08:15 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता बोलीं- बीजेपी नॉन-वेज खाने पर रोक लगा देगी
ममता ने कहा- अगर BJP बंगाल में सत्ता में आई तो लोग नॉन-वेज नहीं खा पाएंगे। BJP चुनाव से पहले कुछ पैसे देगी लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद इसे बंद कर देगी।
07:57 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ममता बोलीं- टीएमसी पर आरोप लगाने वाले पर चार्जशीट दायर हो
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता कल टीमएसी के खिलाफ चार्जशीट लेकर आए थे। दरअसल चार्जशीट तो उनके खिलाफ लगनी चाहिए जो गुजरात दंगे के आरोपी हैं।
07:26 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
राजनाथ सिंह असम और केरल में चुनाव प्रचार करेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 31 मार्च को असम और 1 और 2 अप्रैल को केरल में प्रचार करेंगे।
07:10 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
थरूर बोले- केरल में बीजेपी को वोट देने से कोई फायदा नहीं
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- भाजपा जीरो सीट वाली पार्टी हैं, तो आप उन्हें एक फैक्टर के तौर पर सीरियसली नहीं ले सकते। जो लोग LDF सरकार को जाते देखना चाहते हैं, उन्हें BJP पर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि BJP में कभी इतनी ताकत नहीं हो सकती कि वह फर्क ला सके। इसके बजाय, हमारे पास एक मजबूत UDF सरकार होनी चाहिए।
06:38 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे
04:49 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय आज TVK पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे
तमिलनाडु में एक्टर और TVK चीफ विजय आज 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। TVK के कार्यकर्ता भारी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे।
03:48 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता बोले- बंगाल में घुसैपठ, बांग्लादेश से घुसते आतंकवादी
पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हो रही उथल-पुथल से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं। पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर कीमत पर ठीक से शासन होना चाहिए।
03:08 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
असम: नामांकन खारिज, कोर्ट जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार
असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है।
03:06 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं
शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।
उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…
03:04 AM29 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा

