हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर बॉर्डर जाम:पंजाब-हरियाणा के लोगों का विरोध तेज, 31 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर बॉर्डर जाम:पंजाब-हरियाणा के लोगों का विरोध तेज, 31 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी




हिमाचल सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर बरोटीवाला बैरियर को कई घंटों तक जाम कर दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने बढ़े हुए एंट्री टैक्स को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 31 मार्च से हिमाचल की सीमाओं पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इससे अंतरराज्यीय आवाजाही, व्यापार और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि एंट्री टैक्स दरों में अचानक की गई यह बढ़ोतरी आम जनता, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उनका आरोप है कि यह फैसला बिना किसी ठोस आधार और जनसुनवाई के लिया गया है। एक अप्रैल से लागू होनी है बढ़ी हुई दरें प्रदर्शनकारियों के अनुसार- हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ा दिया है, जिसकी नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। पहले हिमाचल में प्रवेश के लिए 70 रुपए का शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब बढ़ाकर 170 रुपए कर दिया गया है। यह वृद्धि विशेष रूप से हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र की सीमा से सटे गांवों के निवासियों की जेब पर सीधा असर डालेगी। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है, जिससे हिमाचल-पंजाब व हरियाणा बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश कोना, मढांवाला पंचायत के पूर्व सरपंच हरबंस लाल, बीडीसी मेंबर मनदीप और रविकांत सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!