Rajasthan Board 12th Result Today

Rajasthan Board 12th Result Today


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की।

.

साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है।

टॉप-5 में जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे प्रदेश के बड़े जिलों को जगह नहीं मिली है।

जोधपुर के माता का थान बापू नगर की रहने वाली मानसी जांगिड़ ने आट्‌र्स में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कार देने की घोषणा की है।

सरकारी स्कूल में फॉर्च्युनर सॉन्ग पर जमकर नाचे जयपुर के लूणियावास स्थित सरकारी स्कूल की छात्रा नव्या मीणा के आट्‌र्स में टॉप करने पर साथी छात्राओं ने फॉर्च्युनर सॉन्ग पर जमकर डांस किया। जयपुर में जुड़वा भाइयों आयुष अग्रवाल के 97% और पियूष अग्रवाल के 96.40% मार्क्स आए हैं।

रिजल्ट आने से पहले स्टूडेंट की मौत गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा नकिता को 12वीं आट्‌र्स में 93.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। पीलिया से पीड़ित नकिता को बीकानेर एडमिट किया गया था। 20 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। नकिता के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

साइंस और आट्‌र्स में लड़कियां आगे साइंस और आट्‌र्स में लड़कियों का, कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत ज्यादा है। उधर, इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा।

इस साल (2026) आट्‌र्स का 97.54, कॉमर्स का 93.64 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्‌र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था।

रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में जश्न…

जयपुर के लूणियावास गांव के सरकारी स्कूल की नव्या मीणा ने आट्‌र्स में राजस्थान में टॉप किया। रिजल्ट के बाद छात्राओं ने जमकर डांस किया।

कोटा के प्रेम नगर स्थित नव प्रभात पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल स्टाफ ने सभी टॉपर स्टूडेंट्स का स्वागत किया। पटाखे चलाए गए।

अलवर के ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के रिजल्ट के बाद स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स ने एक साथ डांस कर जश्न मनाया।

जोधपुर के माता का थान बापू नगर की रहने वाली मानसी जांगिड़ ने आट्‌र्स में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

प्रमुख शहरों के 12वीं बोर्ड रिजल्ट यहां देख सकते हैं…

जयपुर | जोधपुर | कोटा | उदयपुर | सीकर | श्रीगंगानगर | जैसलमेर | बीकानेर | नागौर | अजमेर | अलवर |

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!