मरवाही में जन समस्या शिविर 77 आवेदन निराकृत:गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन; हितग्राही लाभान्वित
मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत सिलपहरी में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई मांगों और शिकायतों से संबंधित 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 77 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर ऐसे शिविरों का आयोजन ग्रामीणों की सुविधा के लिए किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। 1 महीने में लंबित आवेदनों निराकरण के आदेश जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का निराकरण एक महीने के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को भी जल्द पूरा करने और ग्रामीणों से गर्मी को देखते हुए पानी बर्बाद न करने की अपील की। विभिन्न विभागों समस्याओं का समाधान किया शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। राजस्व विभाग ने 40 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए। मत्स्य विभाग ने दो लोगों को आइस बॉक्स और जाल दिया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने दो हितग्राहियों को छड़ी और एक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।
Source link

