झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर सियासत:रमन बोले-आपकी जेब में सबूत की जगह अखबार की कतरन, भूपेश ने कहा-बीजेपी ने जांच ही नहीं होने दी
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चा के बीच एक बार फिर झीरम घाटी हत्याकांड पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल को लेकर कहा कि, आपकी जेब में झीरम घाटी नक्सल वारदात के सबूत होने की बात कही जाती थी, लेकिन जब भी आप हाथ डालते हैं, तो सिर्फ अखबार की एक कतरन ही निकलती है। इस पर जवाब देते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, आपकी पार्टी ने जांच होने ही कहां दी डॉक्टर साहब। पता नहीं किस बात का डर है, कोर्ट जाकर जांच रुकवाते रहे। अब पढ़िए दोनों नेताओं का ट्वीट डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए लिखा कि, “आपकी जेब में झीरम घाटी नक्सल वारदात के सबूत होने की बात कही जाती थी, लेकिन जब भी आप हाथ डालते हैं तो सिर्फ अखबार की एक कतरन ही निकलती है।” दूसरों पर आरोप लगाकर अपने दाग नहीं छुपाए जा सकते और पांच साल के कार्यकाल में केवल दोषारोपण ही किया गया। इस पर जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि, “आपकी पार्टी ने जांच होने ही कहां दी डॉक्टर साहब। पता नहीं किस बात का डर है, कोर्ट जाकर जांच रुकवाते रहे।”
जांच निष्पक्ष तरीके से करवाई जाए तो सबूत भी पेश किए जाएंगे। “सोच लीजिए, बाद में पछताना न पड़े।”
Source link

